चेहरे और शरीर के अनचाहे बाल हटाने के 5 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

Chehre ke bal hatane ke gharelu upay aur nuskhe in hindi : शरीर पर मौजूद अनचाहे बाल आपकी ब्यूटी को कम कर देते है खासकर अगर यह आप के चेहरे पर हो तो| शरीर के लगभग हर हिस्से पर बाल होते है लेकिन परेशानी तब बढ़ने लगती है जब ये बाल मोटे और बड़े हो जाते है| महिलों के चेहरे पर बाल अच्छे नहीं लगते लेकिन कई बार ठोड़ी, माथे और होठों के आस-पास छोटे-छोटे बाल निकल आते है|

हर लड़की के लिए खूबसूरती बेहद मायने रखती है, लेकिन चेहरे पर अनचाहे बाल, इस खूबसूरती पर दाग जैसे होते है| इन बालों को हटाने के लिए थ्रेडिंग का सहारा लेती है, तो कोई ब्लीच, क्रीम या अन्य उपाय अपनाती है| छाती, हाथ पैरों और अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए साबुन, वैक्स और तेल इस्तेमाल करती है| इन बालों हटाने के लिए अक्सर पार्लर ही सही ऑप्शन लगता है

अगर आप चाहे तो घर में ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके आप अनचाहे बालों को हटा सकती है घर पर ही बिना किसी साइड इफेक्ट के अनचाहे बालों को हटाना जा सकता है| आज इस लेख में हम जानेंगे घरेलू उपचार और उपाय से बिना वैक्सिंग के हाथा पैरों और चेहरे के बाल कैसे हटाए, home remedies (gharelu nuskhe) to remove unwanted hair from face and body, tips in hindi.

अनचाहे बाल आने के कारण

  • किसी दवा के साइड इफेक्ट
  • हार्मोन्स में बदलाव
  • एंड्रोजन का बढ़ना
  • मेकअप या क्रीम के कारण
  • आनुवंशिकता

चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय और नुस्खे

Face Se Baal Hatane Ke Upay Aur Nuskhe in Hindi

1. पपीता

  • कच्चे पपीते में पैपेन नामक सक्रिय एजाइम होता है जो बालों के कूप को निष्पक्ष करने और बालों के विकास को सीमित करने में सक्षम होता है| कच्चे पपीते को छील कर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर के इसे पीस लें और इसमे थोड़ी सी हल्दी मिला कर इसका पेस्ट बना के चेहरे और गर्दन पर लगाएं 15 से 20 चेहरे को धो लें|
  • इस गहरेलु उपाय से बाल खत्म करने के साथ ही साथ चेहरे का रंग भी साफ होने लगता है|

2. हल्दी

  • चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए हल्दी में थोड़ा सा दूध, थोड़ा सा नामक, नींबू की कुछ बुदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं|

3. चीनी से बाल कैसे हटाए

  • हाथों और पैरों के बाल साफ करने के लिए ज़्यादातर लोग वैक्सिंग का सहारा लेते है| जिसमें बहुत दर्द भी होता है| अनचाहे बाल हटाने के लिए घर पर भी बना वैक्स प्रयोग कर सकते है|
  • चीनी को पिघला कर इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर वैक्स की तरह इस्तेमाल करें|
  • चेहरे पर चीनी रगड़ने से भी बाल साफ होने लगते है| इस उपाय को करने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे सो धो लें| हफ्ते में 2 बार इस उपाय से चेहरे के बाल साफ होने लगेंगे|

4. अंडा

  • अंडे के मास्क को आप वैक्स की तरह इस्तेमाल कर सकते है| इससे बनाने के लिए अंडे के सफ़ेद भाग में मक्के का आटा और चीनी मिलाकर पेस्ट त्यार कर लें और फिर चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक मसाज करे फिर 5 मिनट बाद चेहरे को धो लें| इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करने से चेहरे के बाल खत्म हो जाते है और चेहरा साफ हो जाता है|

5. दलिया से Baal Remove Karna

  • एक चम्मच दलिया में थोड़ा शहद और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें फिर इसे अपने चेहरे पर लगा कर मसाज करें|
  • इस घरेलू नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार करने से चेहरे के बाल साफ और चेहरे पर निखार आने में मदद मिलती है|

अनचाहे बालों को हटाने के टिप्स – Unwanted Hair Removal Tips in Hindi

  1. चेहरे के बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग भी अच्छा तरीका है थ्रेडिंग से वैक्सिंग के मुकाबले दर्द हम होता है चेहरे, आइब्रो, और होठों के बाल हटाने का ये आसान तरीका है|
  2. शरीर के अनचाहे बाल हटाने के लिए क्रीम का प्रयोग भी कर सकते है लेकिन बाल हटाने वाली क्रीम को आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल ना करें|
  3. आप अपने शरीर के अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्स का प्रयोग कर सकते है लेकिन वैक्सिंग से अंडरआर्म छाती, हाथ और पैरों के बाल हटाने में बहुत दर्द होता है|
  4. चेहरे के बाल छुपाने के लिए आप ब्लीच का इस्तेमाल भी कर सकते है| ब्लीचिंग से बालों का रंग त्वचा के रंग जैसा हो जाता है| और चेहरे बाल दिखना बंद हो जाते है|
  5. अनचाहे बालों को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए लेजर ट्रीटमेंट भी करवा सकते है लेकिन ये इलाज बहुत महंगा होगा और इसमे समय बहुत लगता है|
  6. शेव कर के भी अप अपने चेहरे के बाल हटा सकते है लेकिन सेविंग करने के बाद बाल पहले से ज्यादा काले और मोटे निकलते है, इसलिए चेहरे के बाल हटाने के लिए महिलाओं को शेविंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए|
  7. हमारी खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से और गलत जीवनशैली का असर हमारे शरीर के हार्मोन्स पर पड़ता है| इसलिए आप एक स्वस्थ जीवनशैली का चुनाव करे जिससे की आप हर तरह की समस्या से बच सके और आप अपने खाने पीने में हेल्थी आहार जोड़ें|

जानिए जौ के पानी के फायदे, स्वास्थ्य लाभ और नुकसान

शरीर और चेहरे से बाल हटाने के आसान तरीके

  • घरेलू उपाय और देसी तरीके से चेहरे के बालों से राहत पाया सकते है| लेकिन यह काम 1 या 2 दिन का नहीं है| बल्कि सही तरीके से यह नुस्खे करके और बिना hairs removing cream के चेहरे से बाल साफ किये जा सकते है|
  • हल्दी में बेसन और थोड़ा दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को पहले दूध फिर पानी से धोए|
  • चेहरे के बाल हटाने के लिए शहद में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं|
  • शरीर और चेहरे के अनचाहे बालों का इलाज करने के लिए पुदीने की चाय बहुत फायदेमंद होती है|
  • थोड़ी सी हल्दी, बेसन, सरसों का तेल और पानी में मिलाकर एक फेस पैक त्यार कर लें फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें|

हेल्लों दोस्तों चेहरे और शरीर के अनचाहे बाल हटाने के 5 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे का यह लेख आप को कैसा लगा हमें कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें|

Leave a Comment