अजीनोमोटो एक मीठा जहर जाने इसके नुकसान – Ajinomoto (MSG) side effects in hindi

Ajinomoto and its side effects in hindi : अजीनोमोटो की मुख्य घटक एमएसजी है जो भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है| यह सफ़ेद रंग का चमकीला सा दिखने वाला मोनोसोडियम ग्लूटामेट एक सोडियम साल्ट है| यह हमारी सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है| अतीत में, यह चीनी भोजन में इस्तेमाल किया गया था, लेकिन यह चीनी रेस्तरंता से हमारे रसोई अलमारियों में स्थानांतरित हो गया है|

अजीनोमोटो एक मीठा जहर जाने इसके नुकसान
अजीनोमोटो एक मीठा जहर जाने इसके नुकसान

स्प्रिंग रोल, मंचूरियन, मैंगी, चाउमीन आदि जैसे चाइनीज व्यंजन में शामिल है| बहुत से लोग इसका सेवन करने अपना पेट भरते है बदलते जीवनशैली ने इन चाइनीज फूड को हमारे डे टू डे लाइफ का एक इर्म्‍पोटेंट हिस्सा बना दिया है| बच्चे हो या बड़े हर वर्ग के लोग इसे बड़े चाव के साथ खाते है लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है| आइये जानते है कि अजीनोमोटो का सेवन हमारे शरीर में किस-किस प्रकार से प्रभाव डालता है आज इस लेख में हम जानेंगे अजीनोमोटो के साइड इफेक्ट (MSG side effects in hindi) क्या है और अजीनोमोटो के नुकसान (Msg side effects in hindi) के बारें में|

अजीनोमोटो क्या है – What Is Ajinomoto

अजीनोमोटो कई चीनी खाद्य पदार्थों की महत्वपूर्ण सामग्री में से एक है|  इसे मोनोसोडियम ग्लूटामेट  (MSG) के रूप में भी जाना जाता है| लगभग सभी फास्ट फूड उत्पादों में पाया जाने वाला एक भयंकर घटक मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) है| यह जापानी जैव रसायनज्ञ किकुनाए एकेडा ने 1909 में अजीनोमोटो की खोज की| इसके टेस्ट यानि स्वाद को उन्होंने मामी के रूप में पहचाना मतलब सुखद स्वाद के रूप में इसका इस्तेमाल कई जापानी सूप में होता है थोड़ा नमक के जैसा इसका स्वाद होता है यह चमकीले छोटे क्रिस्टल की भांति दिखाई देते है . एमिनो एसिड अजीनोमोटो ( Ajinomoto ) में पाया जाता है| यह एक Veg Material है| यह एक TradeMark Product है जिसे Originally मानी Japanese Company द्वारा बनाया गया है

अजीनोमोटो के नुकसान – Ajinomoto (MSG) side Effects in Hindi

ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचे बिना कई तरह के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का सेवन कर लेते है| आज हम ऐसे ही एक घटक के बारे में आपको बतायेंगे जिसे मीठा जहर कहा जाता है| वो भी इस लिए क्योंकि यह हल्के-हल्के हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है| हम आपको बताते है की अजीनोमोटो के क्या-क्या नुकसान है|

उच्च रक्तचाप

अजीनोमोटो का सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है इसकी वजह से ब्लडप्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है साथ ही साथ पैरों में सूजन की समस्या भी हो जाती है इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं को अजीनोमोटा का सेवन नहीं करना चाहिए| ये बच्चों और माँ के बीच आपूर्ति में बाधक बना सकता है|

सिरदर्द (माइग्रेन ट्रिगर)

माइग्रेन एक आम समस्या है लेकिन अजीनोमोटा का अधिक सेवन करने से माइग्रेन की समस्या हो सकती है| इस बीमारी में आधे सिर में हल्का-हल्का या फिर कई बार तेज दर्द होता है|

सीने में दर्द

अजीनोमोटो का अधिक इस्तेमाल करने से सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और आलस पैदा कर सकता है| इसका प्रयोग करने से थकान और सर्दी-जुखाम भी महसूस होती है| इसके अलावा उल्टी आना, डायरिया और पेट के निचले हिस्से में दर्द होना आम दुष्प्रभावों में से एक है|

डिहाईड्रेशन

एसएसजी को सेवन करने से बॉडी में पानी की कमी हो जाती है| त्वचा में खिंचाव महसूस होना और चेहरे की सूजन होना इसके नुक्सान है|

ब्रेन पर अजीनोमोटो दुष्प्रभाव

अजीनोमोटो का ज्यादा सेवन करने से चक्कर आना, सिर दर्द और ज्यादा पसीना आने जैसी बीमारी हो जाती है| अगर आप इसका ज्यादा इस्तेमाल करते है तो यह आपके दिमाग को नुक्सान कर सकता है|

घुटनों में दर्द

अजीनोमोटो पैरों की मांसपेशियों और घुटनों में दर्द पैदा कर सकता है| यह हड्डियों को कमजोर और शरीर द्वारा जितना भी कैल्शियन लिया गया हो, उसे कम कर देता है|

बच्चों की सेहत पर नुकसान

आजकल ज्यादातर बच्चे घर का खाना छोड़ कर बाहर मिलने वाले जंकफूड और प्रोसेस्ड फूड खाना पसंद कर रहे है| ये जंकफूड व प्रोसेस्ड फूड में एमएसजी युक्त होता है| जिससे बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर बुरा असर होता है|

मोटापा बढ़ना

एमएसजी के अधिक सेवन से मोटापे के बढ़ने का खतरा हमेशा बना रहता है हमारे शरीर में मौजूद लेप्टिन हॉर्मोन, हमे भोजन के अधिक सेवन को रोकने के लिए हमारे मस्तिष्क को संकेत देते है. अजीनोमोटो के सेवन से ये प्रभावित हो सकता है जिस वजह से हम ज्यादा भोजन कर जल्द ही मोटापे से ग्रस्त हो सकते है|

हेल्लों दोस्तों अजीनोमोटो एक मीठा जहर जाने इसके नुकसान – Ajinomoto (MSG) side effects in hindi का यह लेख आप को कैसा लगा हमें कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करे|

Leave a Comment