प्रेग्नेंसी के बाद पेट और वजन कम करने के आसान उपाय – Pregnancy ke baad Pet kam karne ke Gharelu Nuskhe in hindi :

Pregnancy ke baad pet kam karne ke upay aur gharelu tarike in hindi : माँ बनना हर स्त्री का सपना होता है| ज्यादातर महिलाएं डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन से परेशान रहती है और बढ़े हुए पेट को कम करने की चाहत रहती है| प्रेग्नेंट होने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाब देखने को मिलते है| लेकिन महिलाओं का शारीरिक आकार बेडौल हो जाता है| इस दौरान महिलाओं के पेट पर चर्बी जम जाती है|

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं अपने बच्चे को दूध पिलाती है इसलिए दूसरे लोगों की बजाय प्रेग्नेंसी के बाद महिला के लिए बाहर निकला पेट अंदर करना और मोटापा कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है| प्रेग्नेंसी में समस्या आने के बाद कई बार महिलाओं को सिजेरियन डिलवरी करवानी पड़ती है लेकिन इससे महिलाओं को पेट पर निशान के साथ मोटापे का सामना भी करना पड़ता है| प्रसव के बाद महिला का पेट भी बाहर निकल आता है| इसके अलावा शरीर मोटा हो जाता है और वजन भी बढ़ने लगता है|

ऑपरेशन के बाद बढ़े वजन को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के तरीके आजमाती है लेकिन इसके बाद भी वजन कम नहीं होता| कई बार डिलिवरी के बाद महिला का शरीर भारी होने के कारण कभी-कभी कुछ महिलाओं की उम्र भी ज्यादा दिखने लगती है| डिलिवरी के बाद वजन कम कैसे करें में अपने आहार में सुधार करना और हल्की फुलकी एक्सरसाइज करना जरूरी है| आज इस लेख में हम प्रेग्नेंसी के बाद मोटापा कम करने के उपाय जेनेंगे, Gharelu upay and weight loss tips after pregnancy delivery in hindi.

प्रसव के बाद मोटापा बढ़ने का कारण – Causes of Weight Gain

  1. महिला के शरीर में कई बदलाव होते है साथ ही साथ पाचन क्रिया में भी बदलाव होता है जिसके जरिये औरतों का वजन बढ़ने लगता है|
  2. प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने का एक कारण थायराइड भी है|
  3. आहार में ली जाने वाली कैलेरी का आधी सेवन से शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है|
  4. हल्के हल्के वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यह भी है की शारीरिक श्रम कम होना|
  5. जिन महिलाओं की डिलिवरी सिजेरियन से होती है उनका वजन उतना ही रहता है| जिनकी डिलिवरी नॉर्मल तरीके से होती है उनका वजन हल्के-हल्के कम होने लगता है| अगर आपकी डिलिवरी ऑपरेशन से हुई है तो वजन कम करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें|

प्रेग्नेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय और तरीके

Pregnancy ke Baad Pet Kam Karne ke Upay in Hindi

अधिक पानी का सेवन

ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिए| रोजाना दिन में 4 से 5 लिटर पानी पिए| पानी शरीर में मेटाबोलिज्म को बढ़ता है| और फैट खत्म करने में लाभदायक होता है|

ताजा पक्का भोजन

डिलिवरी के बाद अगर आप अपना पेट कम करना चाहती है तो डिब्बा बंद खाना का सेवन ना करे ताजा पक्का हुआ खाना सेवन करे|

भोजन

वजन कम करने के तरीके में आप भोजन एक बार में पेट भर कर सेवन ना करे| दिन में 4 से 5 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन सेवन करे भोजन हमेशा चबा चबा कर सेवन करना चाहिए|

ड्राई फ्रूट्स

आप स्नेकस में हेल्थी चीजें सेवन करे सूखा मेवा, मुनक्का, अखरोट और ड्राइ फ्रूट्स| और फास्ट फूड खाने से परहेज करे|

सब्जियां और फल

आप अपने आहार में सब्जियां और फल का सेवन करे| फलों में संतरा, अमरूद, ब्लूबेरी स्ट्राबेरी और अंगूर सेवन करे सकते है| सब्जियों में बीन्स, शलगम, कद्दू, ब्राकली और गाजर आप अपनी डाइट में शामिल करे फलों को ज्यादा समय तक फ्रिज में ना रखे और फल हमेशा ताजी ही सेवन करे|

अच्छी डाइट

प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट पर ध्यान दें| आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में प्रोटीन वाले आहार सेवन करे, प्रोटीन भूख को कंट्रोल करने का काम करता है| अंडे, बीन्स और दालों में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है और सुबह को ब्रेकफ़ास्ट में दलिये का सेवन करे इसमें फाइबर और आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है|

पूरी नींद

Weight loss करने के उपाय में अधिक नींद लेना भी बहुत जरूरी है| ज्यादा नींद लेने से वजन काम होने लगता है|

बच्चे का स्तनपान

बच्चे की डिलिवरी होने के बाद बच्चे को स्तनपान करने से भी Calorie burn होती है और साथ ही साथ ब्रेस्ट कैंसर से बचाव होता है|

फिटनेस ट्रेनिंग

प्रेग्नेंसी के बाद अगर आप अपना वजन कम करने की सोच रही है तो आप फिटनेस ट्रेनिंग शुरू करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें|

मानसिक तनाव

अधिक मानसिक तनाव लेने से भी शरीर पर बुरा असर पड़ता है| इसलिए आप तनाव ना लें|

डिलिवरी के बाद वजन कम करने के योगा व एक्सरसाइज टिप्स

  1. बच्चे को जन्म देने के बाद महिला अपना वजन घटाने के साथ ही साथ अपनी और अपने बच्चे की भी सेहत का ध्यान रखना होता है| इसलिए उपाय करने के साथ ही साथ थोड़ी सी एक्सरसाइज ज़रूर करना चाहिए| इसे उपाय से शरीर मजबूत होता है और रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है|
  2. अगर आप पेट कम करने की एक्सरसाइज कर रहे है तो शुरू में हल्के हल्के करे जैसे की सुबह शाम को टहलने जाना और जॉगिंग करना| वजन घटाने वाली योगा और एक्सरसाइज 2 से 3 महीने के बाद शुरू करे|
  3. पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए एरोबिक्स एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है| इसे आप अपना अच्छा फिगर और सही body shap भी पा सकते है|
  4. मोटापा कम करने के लिए योगा में प्राणायाम बहुत फायदेमंद होता है|
  5. सिजेरियन डिलिवरी होने के बाद अगर आप वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज और योगा शुरू करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह लें| क्यूंकि कुछ एक्सरसाइज और योगा ऐसी भी होती है जिसमें फ़िजिकल मूवमेंट होती है जो नॉर्मल डिलिवरी और सिजेरियन डिलिवरी के बाद नहीं करना चाहिए|

गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के घरेलू नुस्खे – Pet kam karne ke Gharelu Nuskhe

कुछ महिला डिलिवरी के बाद मोटापा कम करने के लिए जिम में जा कर फिटनेस की एक्सरसाइज करती है| फिर डिलीविरी होने के बाद बच्चे की देखभाल करने के साथ ही साथ इन सबके लिए वख्त निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है| वजन कम करने के लिए आजकल बाजार में बहुत से वेट लॉस पाउडर उपलब्ध है लेकिन इनका इस्तेमाल माँ और बच्चे के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है| अगर आप इनकी वाजय देसी घरेलू नुस्खे प्रयोग करे तो बहुत अच्छा होगा|

  1. पेट की चर्बी कम करने के लिए लौंग 3 से 4 ले और दालचीनी 2 से 3 इंच और 5 से 6 गिलास पानी में डालकर कम से कम 5 से 8 मिनट तक उबाले और फिर इसी पानी को छान कर रखे| इस पानी को सर्दी के मौसम में हल्का गुनगुना करके सेवन करे| और गर्मी के मौसम में ठंडा करे सेवन करे| प्यास लगने पर आप इस पानी का सेवन कर सकते है|
  2. 1 गिलास में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर हल्का गुनगुना पानी को सुबह खाली पेट सेवन करे| इस घरेलू नुस्खे से पेट कम होने के साथ ही साथ शरीर में ताकत भी बढ़ती है|
  3. डिलिवरी के बाद पेट कम करने के उपाय के अलावा भी और कई तरह के घरेलू उपाय करके ड्रिंक्स बना सकते है| अगर आप अपने घर पर कोई भी घरेलू नुस्खे और ड्रिंक्स का इस्तेमाल करना चाहती है तो सबसे पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से उसे करने का सही तरीका जाने और अपने डॉक्टर से सलाह लें|
  4. इस लेख में बताये गये डिलिवरी के बाद वजन कम करने के घरेलू उपाय ना सिर्फ वजन कम करते है साथ ही साथ ऑपरेशन के बाद आपको डिप्रेशन और तनाव से भी दूर रखते है|

हेल्लों दोस्तों प्रेग्नेंसी के बाद पेट और वजन कम करने के आसान उपाय का यह लेख आप को कैसा लगा हमे कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करे|

Leave a Comment