मोटा होने और वजन बढ़ाने के 5 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

आप का शरीर पतला दुबला हो तो ये कमजोरी के लक्षण हो सकते है | बहुत से लोग मोटा होने और वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह के टेबलेट,कैप्सूल और पाउडर का इस्तेमाल करते है लेकिन उनमे से कुछ लोगो को कोई फायदा नहीं होता है अगर आप को अपना वेट गेन करना है तो वेट गेन करने के लिए दवा की वजाय डाइट चार्ट,एक्सरसाइज और देसी तरीके इस्तेमाल करे तो आप को जल्दी रिजल्ट मिल सकते है और साथ में आप को मोटा होने के लिए जानकारी होना भी चाहिए के मोटा होने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए | आज हम आप को इस पोस्ट में बतायेंगे की मोटा होने का तरीका और वजन बढ़ने के घरेलू उपाय व नुस्खे |

बहुत से लोग वजन बढ़ाने के लिए दिन-रात एक कर देते है बहुत मेहनत करते है और जल्दी ही उन्हें इसकी रिपोर्ट मिल जाती है लेकिन वजन बढ़ाने के चक्कर में साथ ही उनका पेट का मोटापा भी बढ़ जाता है | पेट के मोटापे से बचने के लिए दिन में एक बार योग और एक्सरसाइज शामिल करे ताकि सिर्फ पेट की चर्बी ना बढे बल्कि पुरे शरीर का वजन बढे

वजन नहीं बढ़ने के कारण 

  1. आप के शरीर में खून की कमी होती है तब आप का वजन कम होने लगता है |
  2. थायराइड की बीमारी या फिर कुछ जेनेटिक कारण  भी वजन कम होता है |
  3.  मानसिक तनाव की वजह से वजन नहीं बढ़ता शरीर में दुबलापन आता है |
  4. बिलकुल भी व्यायाम और शारीरिक श्रम नहीं करना |
  5. पाचन कमजोर होने की वजह से वजन नहीं बढ़ता और शरीर दुबला पतला हो जाता है |

वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय और नुस्खे :

अक्सर हमने ऐसे बहुत से लोग देखे है अपने आस पास जो वजन बढ़ाने के तरीके ढूंढ रहे है  अलग अलग तरीके की चीज़े खाने में जुटे है या फिर मोटापा कम करने के उपाय जानने में लगे है वजन कम करना हो या फिर बढ़ाना हो आसान कोई भी नहीं है| आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की ghralu nushke for weight gain in hindi.

1. केला और दूध 

  1. अपनी डाइट में दूध शामिल करे और दिन में दो बार दूध पिए | दूध रोज़ पिने से आप का वजन तेजी बढ़ने लगेगा यह उपाय 1 महीने तक करे आप को अच्छे रिजल्ट मिलेंगे |
  2. दूध पिने के साथ-साथ अगर आप केला खाये तो बहुत फायदा होता है |
  3. केला खाने के इलावा आप बनाना शेक बना कर पि सकते है |
  4. दूध के साथ आम के सेवन से भी मोटा होने में काफी मदद मिलती है |
  5. 1 गिलास दूध और 1 आम रोज़ इसका सेवन करे | ये इलाज 1 महीना करे आप का वजन बढ़ने लगेगा | इससे आप को अच्छे रिजल्ट मिलेंगे |

2. मुलेठी और शातवारी 

  1. जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उन्हें वेट गेन करने में बहुत ज़्यादा परेशानी होती है |
  2. यह देसी दवा रोगों से लड़ने की ताकत को बढ़ाती है और शरीर को स्वस्थ रखती है |
  3. आप का मोटापा इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण नहीं बढ़ रहा तो मुलेठी का उपयोग अचूक इलाज है |
  4. वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय के तरीके में शतावरी का प्रयोग करना भी बहुत फायदेमंद है | इससे शरीर का पाचनतंत्र मज़बूत होता है |

3. अश्वगंधा 

  1. अगर आप को अपना वजन बढ़ाना है तो आप वजन बढ़ाने की दवा लेना चाहते है तो अश्वगंधा एक बहुत अच्छी आयुर्वेदिक दवा है | अश्वगंधा को आप पतंजलि स्टोर से ले सकते है |
  2. दवा के मुकाबले अश्वगंधा महंगी नहीं होती है और इसके नुकसान भी ना के बराबर होते है | इसके अच्छे परिणाम मिलते है |
  3. अश्वगंधा मोटा होने के इलावा लम्बाई बढ़ने में भी उपयोगी होता है |
  4. मक्खन और 2 चम्मच अश्वगंधा पाउडर 1 गिलास हल्के गरम दूध में मिला कर रात को सोने से पहले पिए |
  5. इस नुस्खे को रोजाना करने पर कुछ दिनों में ही आप फरक महसूस करने लगेंगे |

4.अंजीर और किशमिश 

  1. किशमिश को 30 से 35 ग्राम और 6 सुखी अंजीर लेकर रात को सोने से पहले पानी में भिगो कर रखे |
  2. अगली दिन सुबह को पानी से भीगे हुए किशमिश और अंजीर निकाल ले फिर इसे  दिन में 2 बार में खाएं |
  3. इस उपाय को कुछ दिन लगातार करे आप को खुद फरक महसूस लगेगा |
  4. जल्दी वजन बढ़ाने के उपाय में ये उपाय काफी असरदार है अगर आप को जल्दी मोटा होना है तो आप को उपाय से ही फायदा नहीं होगा आप को अपनी डाइट चार्ट पर भी ध्यान देना होगा |

5. च्यवनप्राश 

च्यवनप्राश खाने से दिमाग तेज होता है और यह शरीर को भी फिट रखता है सिर्फ वजन बढ़ाने में ही नहीं बल्कि पूरी सेहत के लिए च्यवनप्राश फायदेमंद होता है | च्यवनप्राश शरीर की बिमारियों से लड़ने ताकत को बढ़ाता है | इसका उपयोग किसी भी उम्र की  महिला और पुरुष कर सकते है |

मोटा होने के लिए क्या क्या खाना चाहिए :

  1. मोटा होना है तो आप आलू को अपने सेवन में ले सकते है | आलू में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक पाई जाती है | कार्बोहाइड्रेट्स शरीर का वजन बढ़ाने में उपयोगी होता है | जल्दी मोटा होना है तो आलू की सब्ज़ी या उबला आलू खाये |
  2. तेज़ी से वजन बढ़ाने के लिए आहार में प्रोटीन वाले फूड ज़रूर शामिल करे | अगर आप नॉन वेज खाते है तो चिकिन,अंडा और और फिश खाएं | जो लोग शाकाहारी है तो वह चने,पनीर,मूंगफली और दाल खाये |
  3. मोटा होने के लिए क्या खाना चाहिए भोजन में देसी घी का प्रयोग करे देसी घी शरीर को फूलाता है | इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है देसी घी को दाल में डाल कर खा सकते है | इसके इलावा 1 चम्मच देसी घी और 1 चम्मच चीनी मिला कर रोटी पर लगा कर खाये | ये उपाय आपको चमत्कारी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करेगा |
  4. वजन बढ़ाना है तो आप दलिया का उपयोग कर सकते है दलिया में फाइबर ज्यादा मात्रा में  पाया जाता है और इसके साथ इसमें कई प्रकार के जरूरी पोषण तत्व भी होते है | वजन बढ़ाना हो या कम करना हो तो ब्रेकफास्ट में दलिया खाना काफी फायदेमंद है |
  5. पनीर में कैल्सियम की मात्रा अधिक होती है जो हड्डियों के विकास के लिए होता है इसके साथ साथ पनीर में कैलेरी अधिक होती है जो weight increase करने में मदद करते है |
  6. अंडे में प्रोटीन अधिक पाया जाता है रोजाना 2 अंडे सुबह 2 शाम को खाये | इसके इलावा चिकन में भी प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है |
  7. दिन में 4 से 5 लीटर पानी पिने की आदत बना ले इससे शरीर में जमा हानिकारक तत्व  बहार निकलते है और पाचन स्वस्थ  रहता है |
  8. वजन बढ़ाने के लिए मेवा खाना भी अच्छा है रोज़ाना 10 काजू और 10 बादाम खाये |
  9. मीठे में  कैलेरी ज़्यादा होती है जो जल्दी वेट गेन करने में उपयोगी है |
  10. वजन बढ़ने के लिए ज़रूरी है की आहार में ली जाने वाली  कैलेरी से 400-500  कैलेरी अधिक ले |

 मोटा होने के टिप्स :

  • रोजाना योगा और एक्सरसाइज करना चाहिए |
  • दूध में खजूर, अंजीर और बादाम उबाल कर खाये |
  • खाना दिन में 3 बार खाये लकिन खाना टाइम से खाये |
  • भोजन में ऐसे फूड्स अधिक खाये जिनमे कैलेरी ज़्यादा हो |
  • चाय कॉफ़ी की जगह फ्रूट जूस, शेक और लस्सी पिए |
  • फ़ास्ट फुड खाने से परहेज करे और इसकी जगह फल खाये |
  • नींद ज़्यादा ले, तनाव कम ले और शरीर को जरुरी आराम भी दे |

दोस्तों मोटा होने और वजन बढ़ाने घरेलू उपाय और नुस्खे का यह पोस्ट आप को कैसा लगा बताये आप को पोस्ट अच्छा लगा तो अपने दोस्तों और अपने जानने वालो को शेयर करे और हमे कमेंट करे |