तुरंत पेट साफ करने की दवा और आसान घरेलू उपाय – Turant Pet Saaf Karne Ki Dawa Aur Aasan Gharelu Upay

तुरंत पेट साफ करने की दवा और आसान घरेलू उपाय : ठीक से मल नहीं आना या फिर पूरी तरह मल साफ न होना पेट मे कब्ज़ के कारण होता है | सुबह उठकर ठीक से पेट साफ न होने से पेट मे गैस और मरोड़ जैसी समस्या होने लगती है कब्ज़ की समस्या दूर करने के लिए बहुत से लोग अंग्रेज़ी दवा का उपयोग करते है | लेकिन आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक नुस्खे अपना सकते है इससे आपकी सुबह मे ठीक से पेट साफ न होने की समस्या दूर होगी | आइये जानते है पेट साफ करने के आसान उपाय

पेट ठीक से साफ क्यू नहीं होता

  • पेट की आंते अगर कमजोर हो तो ठीक से पेट साफ नहीं होता |
  • ज़्यादा ठोस भोजन खाने से पेट की समस्या हो जाती है |
  • खाना खाते ही सो जाने के कारण भी ऐसा होता है |
  • आपके सेवन किये गए आहार मे नुट्रिएंट्स की कामी होना |
  • शरीर मे पानी की कमी रहना |
  • चाय या कॉफी का अधिक सेवन करना यह भी कब्ज़ होने का एक बड़ा कारण है |
  • यही कारण की वजह से ठीक से पट साफ नहीं होता |

पेट साफ करने के घरेलू उपाय और नुस्खे

Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay Aur Nuskhe in Hindi

  1. पेट साफ करने का सबसे कारगर तरीका माना जाता है त्रिफला के चूर्ण का सेवन | रोज़ रात को सोने से 10 से 15 मिनट पहले एक चम्मच त्रिफला का चूर्ण एक ग्लास गुन-गुने दूध के साथ सेवन करें आप इसको गुन-गुने पानी के साथ भी सेवन कर सकते है | यह पेट साफ करने का तरीका काफी उपयोगी है|
  2. एलोवेरा भी शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है एलोवेरा के पत्तों का 100 से 200 ML रस लेकर रात को सोने से पहले पीएं इससे आपको सुबह उठते ही फर्क महसूस होगा आपका पेट खुलकर साफ होगा | एलोवेरा का रस आप बाज़ार से भी खरीद सकते है या आप इसको घर पर बनाकर इसका सेवन करें |
  3. अजवाइन के बीजो को बहुत बारीक पीसकर एक बोतल या किसी डिब्बी मे भरकर रख लें | फिर रोजाना जब भी आप खाना खाये उसके बाद इन बीजो को थोड़ा सा लेकर चबा-चबा कर खाएं | इस आसान से उपाय को तुरंत पेट की सफाई करने के घरेलू उपाय मे बहुत लाभकारी माना जाता है साथ ही यह कब्ज़ ,गैस ,बदहज़मी से भी छुटकारा दिलाता है |
  4. खाने के साथ आप चटनी भी खाएं पुदीने की चटनी ,धनिये की चटनी या लाल मिर्च की चटनी आप इन मे से किसी भी चटनी का सेवन कर सकते है | खाने के साथ इसका सेवन करने से खाना अच्छे से पचता है और खाना आंतों मे कहीं नहीं रुकता यह बहुत सी पेट साफ करने की दवा से अच्छा है | यह तरीका आप एक बार ज़रूर आज़माये |
  5.  पेट को साफ करने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच अरंडी का तेल (Castor Oil) हल्के गुनगुने पानी मे मिलाकर पीएं | रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक ग्लास गुन गुने पानी मे डालकर पीने से भी लाभ होता है |

पेट की सफाई करने के कुछ आसान नुस्खे

  • अगर आप रोजाना भोजन करने के बाद एक सेब खाएं तो भोजन पचने मे कोई समस्या नहीं होती और हर सुबह पेट भी खुलकर साफ होता है | इसलिए हर रोज़ सेब को अच्छे से चबा चबा कर ज़रूर खाएं आपको ज़रूर लाभ होगा |
  • खाने के साथ मे हरी मिर्च ,लाल मिर्च का खाने से भी काफी लाभ होता है | यह भोजन को आंतों मे रुकने नहीं देता जिसके कारण पेट अच्छे से साफ होता है |
  • गुनगुने पानी मे 2 चम्मच नींबू का रस मिलाये और चुटकी भर नमक मिलाएं और इसे घोल कर पीलें | ऐसा आपको हर रोज़ सुबह के समय करना है ऐसा करने से पेट साफ न होने की समस्या से छुटकारा मिलता है और खुलकर शौच आता है |
  • सुबह के समय खाने के साथ एक कप दही रोज़ खाएं | दही को सादा ही खाएं उसमे कुछ न मिलाएँ |
  • बार बार होने वाली कब्ज़ की समस्या से बचने के लिए दिन मे 4-5 लीटर पानी पीएं और खाना खाते समय जल्दबाज़ी न करें आराम से चबा चबा कर खाएं |
  • रात को सोने से पहले 20-25 ग्राम किशमिश लेकर पानी मे भिगो कर रख दें और अगली सुबह इसे उठते ही खालें | यह उपाय रोजाना करने से पुराने से पुराने कब्ज़ का उपचार होता है |

पेट साफ रखने के नुस्खे

  • भोजन के साथ चटनी का सेवन ज़रूर करें |
  • खाने के साथ सलाद ,टमाटर ,ककड़ी ,प्याज़ इन चीज़ों को ज़रूर खाएं |
  • शरीर मे पानी की कमी न रहने दें |
  • रात को खाना खाने के बाद 3 घंटे तक न सोये |
  • खाना खाने के बाद सौंफ मिश्री खाना बहुत अच्छा होता है |
  • सुबह के नाश्ते के बाद दही या मट्ठा ज़रूर पीएं |
  • रोजाना शारीरिक व्यायाम ज़रूर करें |
  • दिन मे नारियल पानी और नींबू पानी भी पीते रहना चाहिए |

आशा करता हूँ आपको यह पोस्ट तुरंत पेट साफ करने की दवा और 10 आसान घरेलू उपाय अच्छी लगी हो अगर आपको दी गयी जानकारी अच्छी लगी तो इसे शेयर करें और कमेंट मे ज़रूर बताएं |

Leave a Comment