पायरिया का उपचार और मसूड़ों की सूजन के 5 आसान घरेलू नुस्खे

Payriya ka ilaj in hindi : दांतों की ठीक से सफाई न करने पर मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते है, जिससे पायरिया रोग हो जाता है| लोगों में आम दिखाई देने वाली इस समस्या को लेकर हर 10 में से 7 व्यक्ति परेशान है| सुंदर और स्वस्थ दाँत सुंदरता और अच्छी सेहत की निशानी है| लेकिन हमारे खाने-पीने की गलत आदतों और दांतों की देखभाल ना करने की वजह से दांतों में कीड़ा लगना, दांतों में सड़न, दांत पीले पड़ना, मसूड़ों से खून और पस निकलना जैसी समस्याएं हमें परेशान करती रहती है|

पायरिया दांतों से जुड़ी ऐसी ही एक बीमारी है जिसमें से मसूड़ों में से खून निकलने लगता है और मुंह से बदबू आती है| पायरिया रोग के कारण दांत कमजोर हो जाते है, जिससे इसके टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है अगर समय के रहते पायरिया से छुटकारा पाने के उपाय ना करे तो मसूढ़े कमजोर होने लगते है और दांतों के गिरने तक की नोबत आ जाती है कुछ लोगों का यह मानना भी होता है की ये बीमारी एक बार हो जाए तो इसका इलाज नहीं कर सकते लेकिन हम कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे और घरेलू तरीके अपना कर पायरिया का इलाज कर सकते है| आइये जाने ayurvedic and home remedies tips (gharelu nuskhe) for payriya treatment in hindi. 

पायरिया के लक्षण : Payriya Symptoms

  • मुंह से बदबू आना|
  • मसूड़ों से खून और पस निकलना
  • मसूड़ों पर छाले और जलन होना
  • दांत हिलना|

पायरिया का कारण : पायरिया Causes

  • हेल्थी चीजें सेवन ना करना
  • पेट ठीक से साफ ना होना
  • दांतों की अच्छे से देखभाल ना करना पायरिया होने का सबसे बड़ा कारण है|
  • खाने पीने के छोटे-छोटे कण दांतों में फस जाते है जिससे दांतों में कैविटी हो जाती है, मसूड़ों में इन्फेक्शन हो जाता है और हल्के-हल्के दांत सड़ने लगते है|

पायरिया का उपचार के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे

Payriya Treatment Tips in Hindi

  1. कोयले का चुरा, थोड़ा सा कपूर और नीम के पत्तों की राख इन तीनों को अच्छे से मिला ले फिर रात को सोने से पहले इसे मसूड़ों पर लगाने से पास बनना रुक जाता है और खून निकलना भी बंद हो जाता है| नीम की दातून करने से भी पायरिया से छुटकारा मिलता है|
  2. पायरिया ठीक करने के लिए सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों पर मंजन करे| अगर आप सेंधा नमक इस्तेमाल करते है तो दांत मजबूत होते है और दांत का हिलना बंद हो जाता है|
  3. अमरूद खाने से भी पायरिया का इलाज होता है, इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है| कच्चे अमरूद को नमक लगा कर सेवन करें|
  4. सरसों के तेल की कुछ बुंदे में चुटकी भर हल्दी नमक में मिलाकर दांतों पर हल्की मालिश करे और 15 मिनट तक कुल्ला ना करे और आप के मुंह में जो लार बने उसे बाहर थूक दें|
  5. ब्रश करने के बाद थोड़ा सा नमक राई के तेल में मिला कर उंगली से दांत और मसूढ़ों पर हल्की मालिश करने से मसूड़ों से खून आना बंद हो जाता है|

पायरिया का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से

  1. पायरिया का इलाज आप गेहूं के जवारे के रस से भी कर सकते है गेहूं के जवारे के रस से पहले मुंह में कुल्ला करे फिर इसे पी जाए| इस घरेलू उपाय से मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते है|
  2. आम की गुठली पीस का इसका चूर्ण बना ले और दांतों को मंजन करने से पायरिया से राहत मिलती है|
  3. पायरिया से छुटकारा पाने के लिए 1 गिलास हल्के गर्म पानी में लौंग के तेल की 5 बूंदे मिला कर कुल्ला करे|
  4. शहद को नींबू के रस में मिलाकर मसूड़ों पर मालिश करने से पस निकलना ठीक होता है|
  5. एक आंवला रोजाना चबा-चबा कर सेवन करे, इसका रस पायरिया ठीक करने में बहुत फायदेमंद होता है|

दाँत में दर्द कीड़ा और पायरिया का रामबाण इलाज

दाँत में कीड़ा लगा हो, दर्द हो रहा हो या फिर पायरिया की परेशानी हो प्याज का उपयोग चमत्कारी तरीके से फायदा करता है| तवे पर प्याज का एक टुकड़ा गरम कर लें फिर दांतों के बीच दबा कर मुंह बंद कर लें| थोड़ी देर के बाद मुंह में लार बनेगी, इस लार को मुंह में चारों ओर घुमाए फिर थूक दें| इस घरेलू नुस्खे को 1 सप्ताह तक लगातार रोजाना 2 से 3 बार करने से पायरिया से राहत मिलने लगेगी, दांत के कीड़े मर जाएँगे, दांत दर्द से छुटकारा मिलेगा और मसूड़ों को मजबूती मिलेगी| बाबा रामदेव का बताया हुआ ये घरेलू उपाय दांतों की परेशानी में रामबाण का काम करता है प्याज के पानी से दांतों की मालिश करने से कैविटी की परेशानी से भी बच सकते है|

मसूड़ों की सूजन दूर करने के घरेलू टिप्स

  1. मुंह की बदबू और मसूड़ों की सूजन ठीक करने के लिए नींबू का रस पानी में डाल कर कुल्ला और गरारे करे|
  2. मसूड़ों की सूजन कम करने के लिए नमक के साथ अदरक को मिलाकर पिसे और मसूड़ों पर मले|
  3. अरंडी के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलकर दिन में दो बार मसूढ़ों की मालिश करें|
  4. मसूढ़ों के रोग दूर करने के लिए फिटकरी का चूर्ण इस्तेमाल करे|
  5. अजवाइन को भून ले और इसमें 2 बुँदे राई के तेल की मिलाकर मसूड़ों की मालिश करें|

पायरिया से बचाव के उपाय

  • धूम्रपान और तंबाकू खाने से बचे|
  • रोजाना दिन में 2 बार मंजन या ब्रश करे|
  • विटामिन सी अधिक मात्रा में लें|
  • पानी ज्यादा से ज्यादा पिए|
  • कुछ भी खाने के तुरंत बाद कुल्ला जरूर करें|

हेल्लों दोस्तों पायरिया का उपचार और मसूड़ों की सूजन के 5 आसान घरेलू नुस्खे का यह लेख आप को कैसा लगा हमें कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें|

Leave a Comment