पिस्ता खाने से क्या फायदे और नुकसान होते है –

पिस्ता के स्वास्थ्य लाभ हिंदी में : पिस्ता एक लोकप्रिय अखरोट है जो दुनिया भर के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है; यह कठोर, सूखा और अंडाकार है, जिसके अंदर आप स्वाद से भरपूर कर्नेल प्राप्त कर सकते है खोल के बीज यह हल्का रहे रंग का एक अखरोट होता है जिसे खाया जाता है| पिस्ता दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है|

पिस्ता के फायदे
पिस्ता के फायदे

पिस्ता अनाकार्डियासी परिवार के पिस्तासिया जीनस से संबंधित माना जाता है| पिस्ता के पेड़ को अपनी पहली अपज देने के लिए 10 से 12 साल का लम्बा समय लगता है| अंग्रेजी में इसे पिस्ताचियो लेकिन आम बोलचाल की भाषा में पिस्ता कहते हैं| पिस्ता पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी प्रोटीस से भरपूर है| ह्रदय और मस्तिष्क की सेहत के लिए भी इसे फायदेमंद माना जाता है| पिस्ता में मौजूद डायट्री फाइबर वजन घटाने में मदद करते है| पिस्ते को स्नैक्स के रूप में, ताजा या भूनकर नमक से साथ सेवन कर सकते है|

ज्यादातर लोग अपनी बढ़ती उम्र को कम करने, वजन को कम करने, त्वचा पर चमक लाने, दिमाग को स्वस्थ रखने और हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए भी लोग पिस्ता खाते है| आज इस लेख में हम जानेंगे, पिस्ता खाने के फायदे और पिस्ता खाने के नुकसान के बारे में|

पिस्ता के फायदे

पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर पिस्ता स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है| हम बिस्तर से जानते है पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान से जुड़ी जानकारी क्या है|

कैंसर के लिए पिस्ता के फायदे –

पिस्ता का सर्वोत्त्म स्वास्थ्य लाभ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण है| यह एंटीऑक्सीडेंट प्रेस्टेट कैंसर, त्वचा का कैंसर और फेफड़ों के कैंसर की संभावना को कम करने में मदद करता है| फाइटो-रसायनों (ल्यूटिन और जेएक्सैथिन), फैटी एसिड, कैरोटीन, पॉली फोनेटिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स ओर विटामिन ई अच्छी मात्रा पिस्ता में मौजूद रहती है| इसमें पाए जाने वाले विटामिन बी6 रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ाता है| जिससे यह कैंसर से बचाने में आपको मदद करता है|

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए पिस्ता के फायदे –

आपके शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में पिस्ता फायदेमंद भूमिका निभाता है| पिस्ता पौष्टिक से भरपूर होता है| पिस्ता में फैटी एसिड पाए जाते है, जो ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते है| यह एचडीएल के लेवल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है| एचडीएल शरीर में ह्रदय रोगों के खतरे को कम करता है| रिसर्च कहती है पिस्ता में मौदूज अनसैचुरेटेड फैटी एसिड कोरोनरी रोग को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाता है| इसके अलावा तंत्रिकाओं को मजबूत बनाता है और ह्रदय को स्वस्थ रखता है| अगर आप ह्रदय रोगों से पीड़ित है तो आपको पिस्ता खाने की आदत डाल लेनी चाहिए|

पिस्ता खाने के नुकसान –

पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में ऐंठन, कफ, डायरिया, उल्टी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है इसलिए पिस्ता का कम मात्रा में सेवन करें|
पिस्ता में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जिससे पिस्ता का अधिक सेवन करने से आपका वजन भी बढ़ सकता है|
पिस्ता में सोडियम कम मात्रा में होता है और कम मात्रा में सोडियम होने की वजह से आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है|
पिस्ता में फ्रंक्टांस कंपाउंड होता है| जो आपके लिए गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या उत्पन्न कर सकता है|
शरीर के लिए फ़्रस्टांस हानिकारक नहीं होता है| लेकिन ज्यादा मात्रा में पिस्ता खाने से यह आपके पाचन क्रिया को खराब कर देता है| इसलिए पिस्ता का सेवन करते समय मात्रा का जरूर ध्यान रखें|
पेट में ऐंठन और कब्ज की शिकायत हो सकती है|
अगर आप अपना अच्छा स्वास्थ्य करना चाहते है तो पिस्ता का कम मात्रा में इस्तेमाल करें|
हेल्लों दोस्तों पिस्ता खाने से क्या फायदे और नुकसान होते है – का यह लेख आप को कैसा लगा हमें कमेंट करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें|

Leave a Comment